गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर साला ने अपने जीजा को गोली मार दी, जख्मी हालत में भर्ती
मामला आरा के करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। जहां ओझवलिया मोड के समीप रविवार की सुबह गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर साला ने अपने जीजा को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में बाहं पर लगी है। गोली लगने की घटना के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
आरा। अब खबर रिश्तों से जुड़ी है जहां प्रेमिका के चक्कर में प्रेमी ने अपने ही रिश्तों को कत्लेआम कर दिया। शुक्र है परिवार के दूसरे सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला आरा के करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। जहां ओझवलिया मोड के समीप रविवार की सुबह गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करने पर साला ने अपने जीजा को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में बाहं पर लगी है। गोली लगने की घटना के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार जख्मी उत्तर प्रदेश के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी देव कृष्णा ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र सोनू ठाकुर है। वह पेशे से डेयरी संचालक है। बैरिया में अपना दूध डेयरी चलता है। वह आरा अपने ससुराल आया हुआ था। जिसने अपने साला को लगातार फोन पर बात करने से मना करने की सलाह दी। मगर साला को नसीहत नागवार गुजरा और गुस्से में आकर उसने गोली मार दी। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। आरा से नेहा गुप्ता की रिपोर्ट।